Balia News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत
बलिया, अगस्त 13 -- Balia News: भीमपुरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिंहा के टोला मघया निवासी रामसमुझ चौहान के 11 वर्षीय पुत्र सत्यम की बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि सत्यम साइकिल से दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। वापस लौटते समय रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। घरवाले उसे लेकर मऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से मां बबिता के साथ ही परिवार के लोग बिलख रहे हैं। लोगों का कहना है कि मृतक दो भाईयों में बड़ा था। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.