Balia News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल
बलिया, नवम्बर 1 -- Balia News: सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। बाइकों की टक्कर में शनिवार की देर शाम एक युवक की मौत हो गयी। दुर्घटना में उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।इलाके के पचखोरा निवासी 20 वर्षीय सिंकू गांव के ही अपने दोस्त अमरेश के साथ बाइक से गांव की चट्टी पर गया था। देर शाम करीब छह बजे दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच पचखोरा आरा मिल के पास सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से तेज टक्कर हो गयी। हादसे में एक बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी रतसर पर पहुंचाया। वहां के डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.