Balia News: बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल
बलिया, अक्टूबर 28 -- Balia News: लालगंज। बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर (यादव नगर) के पास मंगलवार की देर शाम बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस घटना में एक बाइक पर सवार दोकटी थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी निवासी 21 वर्षिय सुधांशु पाठक, 22 वर्षिय विवेक पाठक और 15 वर्षिय रायंत पाठक घायल हो गये। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार छपरा (बिहार) के मांझी थाना क्षेत्र के घुमन गिरी के मठिया निवासी 30 वर्षिय नितेश शाह चोटिल हो गया। आसपास के लोगों ने सभी को सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुरारपट्टी के घायल बिहार के थावें से दर्शन-पूजन कर घर लौट रहे थे। ग्रीनफिल्ड-वे से गुजरते समय यह हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.