Balia News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर
बलिया, जुलाई 10 -- Balia News: बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। उभांव थाना क्षेत्र के उभांव-सिकंदरपुर मार्ग पर सोनबरसा गांव के सामने शुक्रवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी सीयर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बताया जाता है कि नरला गांव निवासी 25 वर्षीय मोनू यादव और 40 वर्षीय अनुज तिवारी एक बाइक पर सवार होकर बेल्थरारोड से अपने गांव जा रहे थे। सोनबरसा गांव के पास सामने से आ रहे डुहा बिहरा निवासी 32 वर्षीय अमन तथा 21 वर्षीय सतीश कुमार की बाइक से इनकी टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.