बलिया, अक्टूबर 22 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए बांसडीह तहसील क्षेत्र में चार मतदान केंद्रों पर कुल 10 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के कुल 5347 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने मतदान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। एसडीएम पुष्कर मिश्र ने बताया कि तहसील क्षेत्र में शिक्षक एमएलसी निवार्चन के लिए 521 तथा स्नातक एमएलसी निवार्चन के लिए 4826 मतदाता मतदान करेंगे। बांसडीह तहसील क्षेत्र में चार स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जूनियर हाईस्कूल बांसडीह, जूनियर हाईस्कूल रेवती, मनियर और बेरुआरबारी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: एमएलसी चुनाव का प्रचार थमा, 23 को 57 बूथों पर पड़ेंगे वोट जू...