बलिया, जुलाई 30 -- Balia News: बलिया। बांसडीह नगर पंचायत निवासी 55 वर्षीय संतोष चौरसिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि रोज की तरह दुकान बंदकर वह घर लौट रहे थे। इसी बीच बांसडीह-मनियर मार्ग पर पांडे के पोखरा के पास पिकअप ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना के बाद गाड़ी छोड़कर चालक भाग गया। आसपास के लोगों ने कारोबारी को सीएचसी बांसडीह पर पहुंचाया गया जहां के डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...