बलिया, नवम्बर 20 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में 14.05 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण की समीक्षा की गई। इसकी कुल लागत 487 करोड़ रुपये स्वीकृत है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं की तत्काल जानकारी दें, ताकि उनका समय रहते समाधान कराया जा सके। आधुनिक बस स्टैंड निर्मा...