बलिया, नवम्बर 1 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महाराजपुर गांव के नाहर छपरा में सरयू नदी का कटान कहर बरपाते हुए अब बस्ती के पास पहुंच गया है। लगातार हो रहे नदी कटान के चलते ग्रामीणों में भय और दहशत है। ग्रामीण पक्के मकान को तोड़कर सारा सामान लेकर बंधा की ओर जा रहें हैं। नदी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।खेतों को अपनी चपेट में लेने के बाद अब नदी का कटान नाहर छपरा बस्ती के मकानों तक पहुंच गया है। घरों से महज कुछ फीट की दूरी पर कटान का पानी पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Balia News: पास पहुंचा कटान, मकान तोड़ सामान सहेजने में जुटे खतरे की आशंका को देखते हुए कई परिवार अपने पक्के मकानों को खुद ही तोड़कर ईंट, दरवाजे, खिड़कियां, सरिया और अन्य जरूरी सामान सुरक्षित निकालने में जुटे हैं। शुक्रवार की ...