Balia News: बस्तियों में घुटनों तक पानी, कम नहीं हुई परेशानी
बलिया, सितम्बर 8 -- Balia News: रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। खतरा बिंदु से करीब दो मीटर ऊपर बह रही गंगा में फिलहाल दो दिनों से घटाव का क्रम जारी है। फिर भी बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां फिलहाल कम होती नहीं दिख रही हैं। दो दर्जन से अधिक बस्तियों में अबभी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। यहां के सैकड़ों पीड़ित आपदा के दुर्दिन गुजारते देखे जा रहे हैं। उधर, प्रशासनिक अधिकारी राहत सामग्री वितरण में तेजी लाते देखे जा रहे हैं। डीएम मंगला प्रसाद सिंह के साथ ही सीडीओ आलोक कुमार व एडीएम अनिल कुमार खुद प्रभावित क्षेत्रों का चक्रमण कर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। जिन बस्तियों में बाढ़ राहत सामग्री मुहैया हो जा रही हैं, वहां तो थोड़ी राहत है लेकिन अबभी तमाम ऐसी बस्तियां हैं, जहां एक सप्ताह बाद भी राहत सामग्री नहीं पहुंच सकी है। उन पीड़ितों के सामने संकट ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.