Balia News: बलिया के गौरव के अनुरूप होगी नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता
बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जनपद में 2 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली '70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता' के आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को टाऊन इंटर कॉलेज के सभागार में हुई। संयुक्त शिक्षा निदेशक (आजमगढ़ मंडल) डॉ राजेश कुमार आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने भी प्रतिभाग किया। बैठक का मुख्य एजेंडा नेशनल आयोजन के लिए गठित सभी महत्वपूर्ण समितियों का कार्य निर्धारण रहा। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर भी मंत्रणा की गई।
आयोजन की तैयारियों पर जोर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि यह प्रतियोगिता जनपद समेत पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। आयोजन में किसी तरह की शिथिलता नहीं बरती जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.