बलिया, जुलाई 27 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहीद अमित तिवारी की स्मृति में रविवार को दुबहड़ क्षेत्र के किशुनीपुर (तिवारी टोला) में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। शहीद के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने श्रद्धांजलि दी और कहा कि शहीदों का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि उनके बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने वाले कार्यों से होना चाहिए। उन्होंने शहीद अमित तिवारी की 16वीं पुण्यतिथि पर दुबहड़ इंटर कॉलेज के निकट से लखनऊ तक परिवहन निगम की एक बस शहीद के नाम से संचालित किए जाने की घोषणा किया।परिवहन मंत्री ने कहा कि देश की रक्षा और संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद अमित तिवारी ने अल्पायु में ही माता-पिता, क्षेत्र और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित किया, उनके बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह...