Balia News: बदहाल सड़क मरम्मत की उठाई मांग
बलिया, सितम्बर 2 -- Balia News: बेल्थरारोड। मालीपुर से छिटिकियां तक जाने वाली सड़क पिछले करीब दो वर्षों से बदहाल है। नमामि गंगे परियोजना के तहत पाइप बिछाने के लिए सड़क की खोदाई किए जाने के बाद इसे ठीक ढंग से दुरुस्त नहीं कराया गया। इसके चलते सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ सतह बन गई है। सड़क की खराब स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की दुर्दशा को लेकर खंदवा गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ गुप्ता ने अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) को प्रार्थना पत्र देकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि करीब एक माह पूर्व भी इस समस्या के समाधान की उम्मीद जगी थी, लेकिन अब तक धरातल पर कोई ठोस काम शुरू नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.