बलिया, सितम्बर 11 -- Balia News: बलिया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय परिखरा में शुक्रवार को नई उमंग संस्था की ओर से बच्चों के बीच पेंटिंग किट और पाठ्य सामग्री वितरित की गई। संस्था की ओर से डा. नीरू माथुर ने बच्चों में चित्रकारी से जुड़ी सामग्री बांटने के साथ उनके साथ बैठकर कई चित्र भी बनाए। बच्चों के बीच संस्था के सदस्यों ने उनके साथ अपनी बचपन की यादें साझा करते हुए उनके साथ अंताक्षरी और कई गेम भी खेले। इस मौके पर मीना सिंह, ऊषा पांडेय, नीतू सिंह, अजीत पाठक, मंजू मौर्या आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...