Balia News: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने समेटा सामान
बलिया, सितम्बर 26 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर के रामदहिनपुरम कॉलोनी में गुरुवार की रात ताला तोड़कर बंद मकान में घुसे चोर सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान समेट ले गये। शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरा आदि के जरिये घटना की जांच कर रही है।मूल रुप से दुबौली निवासी सुनील दूबे का रामदहिनपूरम कालोनी में मकान है। वह खुद झारखंड में नौकरी करते हैं, जबकि घर पर उनकी पत्नी मधु रहतीं हैं। बताया जाता है कि गुरुवार को मधु घर में ताला बंद वाराणसी अपनी बीमार बहन को देखने चलीं गयीं। इसी बीच खराब मौसम और रिमझिम बरसात के बीच पहुंचे चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गये। चोर कमरों का ताला तोड़कर उसमें मौजूद दो आलमारियों, सूटकेश आदि में मौजूद सोने-चांदी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.