Balia News: बंद मकान का ग्रील उखाड़कर चोरों ने समेटा सामान
बलिया, जुलाई 5 -- Balia News: बैरिया। इलाके के सोनबरसा गांव के एक बंद मकान में लगे ग्रील को उखाड़कर चोर कीमती सामान समेट ले गये। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनबरसा निवासी जयप्रकाश गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि वह बाहर नौकरी करता है और मकान में ताला बंद कर पूरा परिवार दिल्ली है। छत के रास्ते पहुंचे चोर ग्रील उखाड़कर मकान के अंदर दाखिल हो गये। इसके बाद वह कमरों में मौजूद सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान समेटकर फरार हो गये। कुछ दिनों पहले पड़ोसी ने मामले से अवगत कराया। आशंका व्यक्त की है पड़ोस में काम कर रहे मिस्त्री और लेबरों की भूमिका इस मामले में संदिग्ध है। शुक्रवार को पहुंचे जयप्रकाश ने तीन जुलाई को पुलिस को तहरीर दी। इस सम्बंध में चौकी प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि शिकायती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.