बलिया, नवम्बर 18 -- Balia News: दलनछपरा। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर के लगन टोला निवासी 52 वर्षीय निर्मला देवी मंगलवार को बंदर के हमला से गंभीर रुप से जख्मी हो गयी। उन्हें सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि महिला अपने मकान के छत पर मक्का सुखा रही थी। इसी बीच अचानक पहुंचे बंदर ने हमला कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बंदरों का झुंड घरों की छतों और आसपास के इलाकों में घूमते रहते हैं। इनसे बच्चों और महिलाओं को हर समय खतरा बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...