Balia News: फेसबुक के लिंक पर क्लिक करते ही 20.95 लाख गायब
बलिया, जुलाई 10 -- Balia News: फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर ठगी के अजब-गजब मामले सामने आ रहे हैं। फेसबुक के माध्यम से लिंक भेजकर खाते से 20.95 लाख रुपए निकालने का एक मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।नसीराबाद निवासी चन्द्रशेखर पाठक ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक के माध्यम से लिंक भेजा। उस पर क्लिक करने के बाद साइबर अपराधियों ने एचडीएफसी बैंक खाते से पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 20 लाख 95 हजार रुपए की निकासी कर ली। तहरीर के आधार पर पर थाने में अज्ञात साइबर ठगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- श्रृंगार व्यवसायी के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 1.98 लाख रुपये पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा बैंक लेनदेन और साइब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.