बलिया, जुलाई 18 -- Balia News: रतसर। कस्बा के विश्वकर्मा चौक पर स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकानदार को फेक पेमेंट दिखाकर युवक करीब साढ़े चौदह हजा रुपये मुल्य का स्टेबलाइजर लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर दुकानदार विनोद शर्मा ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। बताया जाता है कि बाइक से पहुंचे एक युवक ने स्टेबलाइजर खरीदने के लिए मोलभाव किया। सौदा तय होने पर उसने ऑनलाइन भुगतान करने का संदेश मोबाइल से दिखाया। इसके बाद उस समय दुकान पर मौजूद दुकानदार के पुत्र ने सामान सौंप दिया। कुछ देर बाद उसने बैलेंस चेक किया तो पैसा खाते में आया ही नहीं था। इसकी जानकारी होते ही हलचल मच गयी। लोगों का कहना है कि दुकान में लगे सीसीटीवी में युवक कैद हुआ है। इसके जरिये पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...