Balia News: फसल क्षति का सर्वे नहीं होने का आरोप
बलिया, नवम्बर 23 -- Balia News: चितबड़ागांव। सोहांव ब्लॉक फिरोजपुर पंचायत में बेमौसम बारिश से धान की फसलों को हुई क्षति का सर्वे करने शुक्रवार तक कोई लेखपाल तक गांव में नहीं पहुंचा। किसानों ने बताया कि जो लेखपाल आपदा के समय तैनात थे उनका स्थानांतरण हो गया है और नया कोई लेखपाल अब तक यहां तैनात नहीं है। इस सम्बंध में उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि वह धान फसल के नुकसान का सर्वे करा लिए हैं, जबकि किसानों का कहना है कि नुकसान के बाद कोई राजस्व कर्मचारी गांव में आया ही नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.