Balia News: प्रो. महेन्द्र ने संभाला आरएचईओ की जिम्मेदारी
बलिया, सितम्बर 3 -- Balia News: बलिया। प्रो. महेंद्र प्रसाद के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी (आरएचईओ आजमगढ़ मंडल) के पद पर कार्यभार ग्रहण करने से मंडल बलिया, आजमगढ़ एवं मऊ जिले के महाविद्यालयों में तैनात शिक्षकों और कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। प्रो. प्रसाद इसके पहले हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय (नैनी) में मनोविज्ञान विषय के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव एवं प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए उनके क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर कुंवर सिंह पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.