Balia News: प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती
बलिया, जुलाई 22 -- Balia News: पूर, हिन्दुस्तान संवाद। अपनी जायज-नाजायज जिद या मांग को पूरा कराने के लिए मोबाइल या बिजली के टॉवर पर चढ़ने का चलन सा चल पड़ा है। नया मामला पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए मंगलवार को एक युवती एक निजी कम्पनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इसकी खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। शाम तक युवती टॉवर पर ही मौजूद थी और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस व प्रशासन की टीम कोशिश में जुटी थी। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती इन दिनों अपने ननिहाल पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में आई हुई है। बताया जा रहा है कि उसका सिकंदरपुर थाना क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.