बलिया, जुलाई 19 -- Balia News: बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। प्रेमी की तलाश में पहुंची एक महिला रविवार की सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गयी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस के प्रयास से प्रेमी की मां मौके पर पहुंची और बेटे से शादी कराने का भरोसा दिया। इसके बाद करीब छह घंटे बाद महिला टावर से नीचे उतर सकी। इसको लेकर इलाके में तरह-तरह की बातें हो रही है।महिला के प्रेम संबंध मनियर इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला का क्षेत्र के छितौनी (फरसाटार) गांव के एक युवक से प्रेम सम्बंध था। हालांकि युवक ने बीच में महिला को धोखा दे दिया था। परेशान महिला तड़के छितौनी पहुंच गयी और गांव में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गयी। कुछ देर बाद जानकारी हुई तो मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस लाउड...