Balia News: प्रेमी की अपील पर टावर से उतरी नाबालिग प्रेमिका
बलिया, अगस्त 26 -- Balia News: रेवती (बलिया)। स्थानीय थाने के पास स्थित बीएसएनएल मोबाइल टावर पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे 14 वर्षीय नाबालिग चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब पांच घंटे तक चले इस घटनाक्रम को देखने के लिए टावर के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस जहां नाबालिग को सकुशल नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही, वहीं बड़ी संख्या में तमाशबीन मोबाइल फोन से वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने में व्यस्त रहे। घटना की सूचना मिलने पर एसओ अनिल कुमार सिंह, हल्का दरोगा माखन सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों से उसका मोबाइल नंबर लेकर टावर पर मौजूद बालिका से बातचीत की।
प्रतिबंधित शर्त बालिका ने अपने 18 वर्षीय प्रेमी को मौके पर बुलाने की शर्त रखी। इसकी जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.