Balia News: प्राथमिक विद्यालय की रसोई में चोरी, सिलेंडर-बर्तन, राशन गायब
बलिया, जुलाई 22 -- Balia News: बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ के प्राथमिक विद्यालय छाता नम्बर एक में सोमवार की रात चोरों ने धावा बोलकर रसोईघर का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह तब हुई जब प्रभारी प्रधानाध्यापक अवनीश प्रताप सिंह विद्यालय पहुंचे। रसोईघर के दोनों ताले टूटे हुए थे और चोर ताले भी अपने साथ ले गए थे। विद्यालय के अंदर रखे दो भरे हुए रसोई गैस सिलेंडर, चार बड़े बर्तन, चूल्हा और बच्चों के मध्याह्न भोजन का राशन गायब था। प्रधानाध्यापक ने तत्काल 112 नंबर पर डायल कर सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- कटसहरा में एक ही रात दो स्कूलों में चोरी पुलिस फिलहाल घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.