बलिया, अक्टूबर 25 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को उनके उत्पादों का लाभकारी मूल्य और उपज की बिक्री के लिए उचित बाजार उपलब्ध कराने के लिये कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वार्ता की है।

प्राकृतिक खेती और किसानों को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर रविवार को सोनबरसा स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद ने बताया कि इस संबंध में वह पहले ही केंद्र सरकार को लिखित प्रतिवेदन भेज चुके हैं। कृषि मंत्री से टेलीफोन पर भी बातचीत हुई है। उन्होंने भरोसा दिया कि सरकार मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा उत्पादन को बढ़ाने के लिये लगातार कार्य कर रही है, किसानों को मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के...