Balia News: प्रसव के बाद बिगड़ी तबियत, महिला की मौत
बलिया, अगस्त 5 -- Balia News: दलनछपरा, हिन्दुस्तान संवाद। दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी प्रसूता की तबियत सोमवार की रात बेटी को जन्म देने के कुछ ही समय बाद बिगड़ गयी। परिजन उसे लेकर मऊ जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। रामपुर निवासी सत्येन्द्र सिंह की पत्नी 26 वर्षीय नेहा सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने बलिया शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सोमवार की रात आपरेशन से नेहा ने एक पुत्री को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ थे। इसी बीच कुछ समय बाद अचानक नेहा की तबियत बिगड़ने लगी। स्थिति को देख चिकित्सकों ने मऊ के लिए रेफर कर दिया। मऊ जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.