Balia News: प्रशिक्षण में दी जनगणना कार्य से जुड़ी जानकारी
बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र बैरिया और मुरलीछपरा के शिक्षकों के लिए जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण गुरुवार को बाबा लक्ष्मणदास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शुरू हुआ। इसमें शिक्षकों को जनगणना कार्य से जुड़ी जानकारी दी गई। घर-घर जाकर आंकड़ों का संकलन करने, निर्धारित प्रारूप में जानकारी दर्ज करने और आंकड़ों के सत्यापन की प्रक्रिया समझाई गई।प्रशिक्षक के रूप में चंदन, ब्रजभूषण, तरुण, रमेश तिवारी, शशिकांत, राजेश ओझा, विनोद यादव, सोनू यादव, विजय राय, सुशील वर्मा, सुशीला गुप्ता और पंकज सिंह थे।प्रशिक्षकों के अनुसार, 1 दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर लोगों से आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जनगणना 2027: प्रथम चरण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.