Balia News: प्रशिक्षण के कार्यक्रम का होगा आयोजन
बलिया, अगस्त 24 -- Balia News: बलिया। राजकीय फल संरक्षण केंद्र प्रभारी त्रिभुवन राम ने बताया है कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना वर्ष 2026-27 के लिए दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं एक मासीय कुकरी (पाक कला) व बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा 100 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण मंडल खाद्य प्रसंस्करण के राजकीय फल संरक्षण केंद्र पर आयोजित होगा। इसमें बेरोजगार नवयुवक एवं युवतियों को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र से जुड़े उद्यम एवं प्रसंस्कृत इकाई को स्थापित करने के लिए विषय- विशेषज्ञों, अनुभवी व्यक्तियों के माध्यम से तकनीकी रूप से दक्ष कराया जायेगा। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी पर्यवेक्षक त्रिभुवन राम से सम्पर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.