Balia News: प्रवीण को मिली पीएचडी की उपाधि
बलिया, सितम्बर 19 -- Balia News: बलिया। सोहांव ब्लॉक के पिपरा कला निवासी प्रवीण प्रताप सिंह को जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इससे घर परिवार के साथ ही क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इसकी जानकारी होने के बाद गांव में खुशी की लहर दौड़ गई, ग्रामीण डॉ. सिंह के आवास पर पहुंचक बधाई दिए और उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। 'हिन्दुस्तान' से बाचतीत में डॉ. प्रवीण ने बताया कि उनके शोध का विषय 'अन्त्योदय में मुद्रा योजना की भूमिका: तहसील बलिया सदर के संदर्भ में एक अध्ययन' था। वह प्रो. रामकृष्ण उपाध्याय के मार्ग दर्शन में शोध किया। बताया कि उनके इस शोध से जिले को गरीबी उन्मूलन, अंत्योदय दर्शन और सतत विकास से जुड़ी नीतियों का स्थानीय विश्लेषण उपलब्ध होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.