बलिया, अगस्त 17 -- Balia News: भरौली। इंटरमीडिएट कॉलेज भरौली के पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण बिहारी राय को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विद्यालय परिवार ने स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पहुंचे कृष्ण बिहारी राय ने सर्वप्रथम विद्यालय के संस्थापक पं तारकेश्वर द्विवेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित नमन किया। विद्यालय के प्रबंधक पं. मदन मोहन द्विवेदी, उपाध्यक्ष देवनारायण राय, प्रधानाचार्य रामप्रकाश राय ने अंगवस्त्र और माला पहनाकर कृष्ण बिहारी राय का स्वागत किया। इस अवसर पर अक्षय कुमार राय, विनोद राय, संजय राय, सर्वदेव राय,अनिल राय, सुधीर पांडेय, जयशंकर राय, रघुनाथ राय, सुनील आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...