Balia News: प्रदेशीय एथलेटिक्स में शौर्य ने जीते दो पदक
बलिया, नवम्बर 3 -- Balia News: बलिया। खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के समन्वय से वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद को दोहरी सफलता हाथ लगी है। 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित उक्त प्रदेशीय प्रतियोगिता में जनपद के एथलीट शौर्य सिंह ने दो पदक जीते हैं। जनपद निवासी शौर्य सिंह ने आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए डिस्कस थ्रो में स्वर्ण एवं गोला प्रक्षेप में रजत पदक जीता है।गौरतलब हो कि राष्ट्रीय खिलाड़ी शौर्य सिंह वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में खेलो इंडिया के एथलेटिक्स प्रशिक्षक अजय राज सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। शौर्य की उपलब्धि पर क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, सच्चिदानंद राय, रोहित भारद्वाज, धर्मेंद्र पांडे, कवीन्द्र यादव, मो. गयासुद्दीन आदि ने शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.