Balia News: प्रतापगढ़ के राजकुमार ने जीती पांच किमी लंबी दौड़
बलिया, अक्टूबर 28 -- Balia News: लालगंज। जय स्नेही दास बाबा स्पोर्टिंग क्लब लच्छू टोला की ओर से बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न जिलों के धावकों ने प्रतिभाग किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना था। पांच किलोमीटर की दौड़ में प्रतापगढ़ के राजकुमार सरोज ने पहला, गाजीपुर के पवन राजभर को दूसरा तथा जिले के सोनू राजभर को तीसरा स्थान हासिल हुआ। 1600 मीटर की दौड़ में मऊ के दिलीप सैनी प्रथम, रसड़ा के सुनील कुमार को द्वितीय तथा वाराणसी के आशीष सोनकर को तृतीय मिला। 800 मीटर की दौड़ में बलिया के सोनू पासवान प्रथम, वाराणसी के अंश यादव द्वितीय व बलिया के गुड्डू यादव तृतीय जगह मिला। यह भी पढ़ें- Hapur News: लोदीपुर छपका में शाहिद अनुज गुर्जर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.