Balia News: प्रकृति संरक्षण सबका नैतिक दायित्व : जोशी
बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कृषि संकाय की ओर से 'पर्यावरण संरक्षण: चुनौतियां और भविष्य की संभावनाएं' विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रकृति ही सबसे बड़ा धर्म है। प्रकृति ही मानव जीवन का आधार है। इसका संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई तथा प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित दोहन पर्यावरण के समक्ष गंभीर चुनौतियां हैं। कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.