बलिया, सितम्बर 11 -- Balia News: सिकंदरपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने संगठन में फेरबदल करते हुए सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के बरवां निवासी युवा नेता प्रकाश सिंह को जिले के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और सांगठनिक सक्रियता को देखते हुए दी गई है। डाकबंगले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सिकंदरपुर विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सिकंदरपुर विधानसभा प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव ने हाईकमान के निर्देश पर प्रकाश सिंह को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। इस मौके पर अनिल राजभर, विपिन राजभर, डॉ. सतीश राजभर, श्रीनिवास राजभर, बिहारी पासवान, सुरेंद्र चौधरी, फैजी अंसारी, मनु अंसारी, इंद्रसेन राजभर, राजाराम राजभर...