Balia News: पोर्टल ठप होने से नहीं बन रहा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र
बलिया, सितम्बर 22 -- Balia News: नवानगर। स्थानीय ब्लॉक में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला पोर्टल पिछले 20 दिनों से तकनीकी खराबी के कारण बंद है। इससे क्षेत्र के लगभग 75 फीसदी ग्रामीणों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में मृत्यु होने के बाद प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे सरकारी कार्य से लगायत वरासत आदि में दिक्कत हो रही है। निधन के 21 दिन के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र नि:शुल्क जारी करने का प्राविधान है, जबकि 21 से 30 दिन के बीच 20 रुपये तथा 30 दिन से एक वर्ष तक 50 रुपये शुल्क निर्धारित है। पोर्टल के लंबे समय से बंद रहने के कारण 21 दिन की निर्धारित अवधि में प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण अब लोगों को शुल्क देना पड़ेगा। ग्रामीणों ने संबंधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.