Balia News: पोखरी में गिरकर डूबी युवती की मौत
बलिया, अगस्त 30 -- Balia News: रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी गांव में रविवार की सुबह पोखरी में डूबकर युवती की मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहादुरपुर कारी निवासी अर्जुन राम की 23 वर्षीय पुत्री डिम्पल रविवार सुबह करीब छह बजे घर से दक्षिण दिशा में स्थित पोखरी के पास गयी थी। बताया जाता है किसी प्रकार वह पोखरी में गिरकर डूब गयी। आसपास के किसी व्यक्ति ने इस मामले से परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। गांव के कुछ लोगों ने खोजबीन कर युवती को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पिता बेटी की शादी के लिए रिस्ता खोज रहे थे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.