Balia News: पोखरा में मिला वृद्ध का शव, डूबने की आशंका
बलिया, अक्टूबर 17 -- Balia News: रसड़ा (बलिया)। कस्बा के श्रीनाथ मठ स्थित पोखरा में शनिवार की सुबह वृद्ध का शव मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कस्बा निवासी 60 वर्षीय ईशा कुरैशी के रुप में हुई। इसकी जानकारी होते परिजन रोते बिलखते पहुंच गये और मोहल्ला में मातम पसर गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पोखरा में किसी प्रकार डूबने से मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.