Balia News: पोखरा में नहाते समय डूबकर किशोर की मौत
बलिया, जुलाई 4 -- Balia News: बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के शमशुद्दीनपुर निवासी 13 वर्षीय सत्येंद्र पुत्र रविंदर राजभर की शनिवार को पोखरा में डूबकर मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि नहाते समय किसी प्रकार वह पोखरे में डूब गये। जानकारी होने पर लोग उसे सीएचसी सीयर पर लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नम्बर का था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.