बलिया, अगस्त 7 -- Balia News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकरा जाने के कारण गुरुवार की रात चचेरे भाइयों की मौत हो गयी। हादसे के बाद मृतकों के गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रेवती थाना क्षेत्र के भैंसहा (लाली के डेरा) निवासी 23 वर्षीय रुपेश पासवान तथा 25 वर्षीय रितेश पासवान अपनी रिस्तेदारी दोकटी थाना क्षेत्र के यहां हृदयपुर गये थे। देर शाम दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि बैरिया-संसार टोला (बीएसटी) बंधा से गुजरते समय बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर में स्थित खपड़िया बाबा आश्रम के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल किसी प्रकार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मोड़ पर पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में बाइक क्षत...