बलिया, जुलाई 27 -- Balia News: बैरिया। पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त की पहल पर तहसील बार एसोसिएशन बैरिया के द्वारा पिछले 19 दिनों से चल रहा न्यायिक कार्यों के बहिष्कार व धरना सोमवार स्थगित हो गया। हालांकि अधिवक्ताओं ने इस धरना को फिलहाल एक सप्ताह के लिये स्थगित किया है। उनका कहना कि अगर एक सप्ताह के भीतर अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमा समाप्त नहीं हुआ तो अधिवक्ता पुनः आंदोलन को बाध्य होंगे। पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान संभव है। अधिवक्ताओं के प्रकरण पर उनकी ऊपर के अधिकारियों से बात हुई हैं। एसडीएम बैरिया भी इस प्रकरण के समाधान के प्रति गम्भीर हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: फर्जी मुकदमे के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार इस मौके पर एसडीएम बैरिया शशि भूषण मिश्रा, सीओ आलोक गुप्त, तहसील...