Balia News: पूर्व सभासद और अधिवक्ता पर हमला, गाड़ी पर पत्थर फेंके
बलिया, जुलाई 20 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के जापलिनगंज निवासी नगरपालिका के पूर्व सभासद तथा अधिवक्ता आदर्श मिश्र झब्बू पर सोमवार की शाम को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनकी कार पर पत्थर फेंके, जिससे वाहन का शीशा टूट गया। हमले में झब्बू सुरक्षित बच गए। उन्होंने इसकी तहरीर पुलिस को दी है।झब्बू मिश्र के अनुसार वे जापलिनगंज स्थित आवास से शाम को करीब साढ़े पांच बजे अपनी कार से ओवरब्रिज, टीडी कालेज होते हुए कुंवर सिंह चौराहा की ओर जा रहे थे। अभी वे लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार कुछ लोगों ने अचानक ही ईंट से उनकी कार पर चालक वाली सीट की तरफ प्रहार कर दिए। उस समय झब्बू खुद गाड़ी चला रहे थे। ईंट लगने से गाड़ी असंतुलित हो गई और इसी बीच हमलावर टीडी कालेज की ओर भाग गए। कोतवाली प्रभारी को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.