Balia News: पूर्व विधायक ने ग्रामीणों से किया संवाद
बलिया, अगस्त 10 -- Balia News: लालगंज। पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने सोमवार को मुरारपट्टी और हृदयपुर गांव में ग्रामीणों से संवाद किया। विधायक ने ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को मिल रहे लाभ की जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.