बलिया, अक्टूबर 3 -- Balia News: सुखपुरा। स्थानीय कस्बा स्थित मुकेश सिंह के अहाते में शनिवार को सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व मंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने पूर्व मंत्री स्व. चौधरी लंबे राजनीतिक जीवन में क्षेत्र और प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने का जिक्र किया। कहा कि वह आठ बार विधायक निर्वाचित हुए और जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर श्याम बहादुर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, रोहित चौबे, रोहित कुमार सिंह, सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी, नागेंद्र बहादुर सिंह झन्नू, नीरज सिंह गुड्डू, भोला सिंह प्रमुख, जनार्दन उपाध्याय, जितेन्द्र प्...