बलिया, अक्टूबर 4 -- Balia News: बलिया। जिले के अलग-अलग स्थानों पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके द्वारा किये गये कार्यो को लेकर चर्चा किया।

श्रद्धांजलि सभा बांसडीह हिसं के अनुसार कस्बा के एक मैरिज हाल में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और आम लोगों ने पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सपा जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य ने कहा कि उनका लम्बा राजनीतिक जीवन जनसरोकार से जुड़ा हुआ था। सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि उनके विचार, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने सहतवार में प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा किया। इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, सुशांत राज पाठक, राजन कन्नौजि...