Balia News: पूर्व प्रधान पर चोरी और जान से मारने की धमकी का केस
बलिया, जुलाई 8 -- Balia News: बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के अमदौर गांव के पूर्व प्रधान बृजेश कुमार पांडेय के खिलाफ चोरी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई पीड़ित सुरेश चन्द पाण्डेय के आवेदन पर न्यायालय के आदेश के बाद की गई है।पीड़ित के मुताबिक, जनवरी 2025 में वह अपनी पत्नी के साथ जिले से बाहर गए थे। उसी दौरान आरोपी ने उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर खेत से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सागौन के छह कीमती पेड़ काट लिए और अपने मकान निर्माण में लगा दिए। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने स्थानीय थाने के साथ ही एसपी से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। तब उन्होंने कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के निर्देश पर अब पुलिस ने मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.