बलिया, नवम्बर 1 -- Balia News: रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी अमित सिंह तथा कुछ अन्य ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि गायघाट निवासी परमात्मा नंद ओझा के द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर तथा अन्य महापुरुषों के विरुद्ध अभद्र, अशोभनीय एवं अपमानजनक टिप्पणी की जा रही है। उनका कहना है कि परमात्मा के अलावे कुछ अन्य लोग जातिवादी मानसिकता से प्रेरित होकर भड़काऊ पोस्ट, आपत्तिजनक कमेंट तथा भ्रामक सामग्री प्रसारित की जा रही है। इससे सामा...