बलिया, सितम्बर 25 -- Balia News: बलिया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड का नवीनीकरण, उच्चीकरण तथा बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य होना है। शुक्रवार को एएसपी (दक्षिणी)दिनेश कुमार शुक्ल और सीओ लाइन मंजरी राव ने भूमि पूजन किया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना के तहत मैदान का समतलीकरण और उच्चीकरण किया जाएगा, ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। इसके अलावे पूरे मैदान के चारों तरफ मजबूत और आकर्षक बाउंड्री वाल (चारदीवारी) का निर्माण भी किया जाएगा। इससे मैदान की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और बाह्य अवागमन पर भी रोक लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...