Balia News: पुलिस ने ट्रांसपोर्ट से 21 पेटी पटाखा पकड़ा
बलिया, अक्टूबर 13 -- Balia News: बलिया। दीवाली पर बेचने के लिए बाहर से मंगाये गये करीब 21 पेटी पटाखा को नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम पकड़ लिया। पुलिस पटाखा को कब्जा में लेकर तहकीकात कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पटाखा किसके द्वारा मंगाया गया है। बताया जाता है कि शहर के मवेशी अस्पताल रोड पर संचालित एक ट्रांसपोर्ट केंद्र पर गैर जनपद से पहुंची डीसीएम से पटाखा उतर रहा था। किसी प्रकार इसकी जानकारी नगर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह को हो गयी। इसके बाद वह टीम के साथ ट्रांसपोर्ट पर पहुंचे और पटाखों से भरी पेटियों को कब्जा में ले लिया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: कैली गांव में दुकान से 384 किलोग्राम पटाखे बरामद सूत्रों की मानें तो ट्रांसपोर्ट की बिल्टी के आधार पर पुलिस पटाखा मंगाने वाले के बारें में छानबीन कर रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.