Balia News: पुलिस ने खाते से गायब पैसा कराया वापस
बलिया, अगस्त 7 -- Balia News: सोहांव। नरही पुलिस ने साइबर अपराधियों के द्वारा धोखाधड़ी से निकाले गये करीब 15 हजार रुपये पीड़ित के खाते में गुरुवार को वापस करा दिया। पुलिस का कहना है कि इलाके के अजोरपुर निवासी विनती पत्नी लक्ष्मण ने नौ अक्तूबर 2025 को खाते से फ्राड के जरिये 15 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत की थी। केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने पैसे को खाते में होल्ड करा दिया। नरही थाने की साइबर हेल्प डेस्क के जवानों ने संबंधित बैंकिंग संस्थाओं एवं तकनीकी माध्यमों से धोखाधड़ी की गई धनराशि को महिला के खाते में वापस कराया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई महेन्द्र रावत, सिपाही धर्मेन्द्र मौर्य, इन्द्रजीत यादव, सुनील यादव, अंकिता द्विवेदी आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.