Balia News: पुलिस चौकी कार्यालय-बैरक का किया उद्घाटन
बलिया, जुलाई 24 -- Balia News: सिकन्दरपुर। सुंदरीकरण के बाद लकदक कस्बा पुलिस चौकी कार्यालय और परिसर में नवनिर्मित बैरक का शुक्रवार को एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने लोकापर्ण किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को कार्य के लिए बेहतर वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता में शामिल है। आधुनिक एवं सुव्यवस्थित कार्यालय तथा नई बैरक से जवानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा लोगों को भी बेहतर पुलिस सेवा मिलेगी। एसओ सिकन्दरपुर मूलचंद चौरसिया ने कहा कि पुलिस चौकी के सुंदरीकरण तथा बैरक का निर्माण होने से जवानों को सुविधा मिलेगी।चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ ही अन्य अतिथियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Rampur News: एसपी ने परेड का किया निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.